औचक निरीक्षण किया
लोहरदगा : इंटरमीडिएट की परीक्षाओं का जैक ऑब्जर्वर द्वारा परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया. इंटरमीडिएट की परीक्षा में इतिहास की परीक्षा ली गयी. इसमें प्लस टू नदिया हिंदू हाई स्कूल में 487 विद्यार्थियों में 482 उपस्थित थे. प्लस टू चुन्नीलाल हाई स्कूल में 432 में से 428 उपस्थित थे. गर्ल्स हाई स्कूल लोहरदगा […]
लोहरदगा : इंटरमीडिएट की परीक्षाओं का जैक ऑब्जर्वर द्वारा परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया. इंटरमीडिएट की परीक्षा में इतिहास की परीक्षा ली गयी. इसमें प्लस टू नदिया हिंदू हाई स्कूल में 487 विद्यार्थियों में 482 उपस्थित थे. प्लस टू चुन्नीलाल हाई स्कूल में 432 में से 428 उपस्थित थे.
आपके शहर में
गर्ल्स हाई स्कूल लोहरदगा में 502 परीक्षार्थियों में 498 उपस्थित थे. लूथरन हाई स्कूल लोहरदगा में 522 परीक्षार्थियों में 504 उपस्थित थे. उर्सुलाइन कॉन्वेंट मिडल स्कूल लोहरदगा में 330 विद्यार्थियों में 327 उपस्थित थे. उर्सुलाइन कॉन्वेंट गर्ल्स हाई स्कूल लोहरदगा में 587 विद्यार्थियों में 584 उपस्थित थे. परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त संचालित की जा रही है. इस परीक्षा में जैक के द्वारा डॉ शशि कुमार गुप्ता एवं प्रोफेसर लोहरा उरांव को कदाचार मुक्त परीक्षा कराने के लिए ऑब्जर्वर बनाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए