जय गुरुदेव नाम से मिलेगी विश्व को शांति : जय गुरुदेव

Updated:
विज्ञापन

लोहरदगा : जिले के भंडरा प्रखंड के कुंदो गांव में जय गुरुदेव संगत के बैनर तले चार दिवसीय सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ शोभा यात्रा के साथ हुआ. कार्यक्रम में पहुंचे परम संत बाबा जय गुरुदेव महाराज के साथ शोभा यात्रा की टोली झूमते हुए कार्यक्रम स्थल से निकली. शोभा यात्रा […]

विज्ञापन

लोहरदगा : जिले के भंडरा प्रखंड के कुंदो गांव में जय गुरुदेव संगत के बैनर तले चार दिवसीय सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ शोभा यात्रा के साथ हुआ. कार्यक्रम में पहुंचे परम संत बाबा जय गुरुदेव महाराज के साथ शोभा यात्रा की टोली झूमते हुए कार्यक्रम स्थल से निकली.

आपके शहर में

विज्ञापन

शोभा यात्रा कार्यक्रम स्थल से निकल कर चट्टी, भंडरा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण किया. इससे पूर्व बाबाजी के पहुंचने पर सत्संगियों सहित अन्य लोगो का तांता दर्शन के लिए जुटा रहा. दर्शन के उपरांत परम संत बाबाजी ने कहा कि जय गुरुदेव के नाम से ही विश्व को शांति मिलेगी. उन्होंने कहा कि उनका एकमात्र उद्देश्य सत्संग के दौरान हर एक जीव का कल्याण करना है.

इधर दर्शन के बाद महाभंडारा में सभी ने प्रसाद ग्रहण किया. आयोजन समिति के धनीराम वर्मा व अनंत साहू ने बताया कि शोभा यात्रा के बाद 8, 9 व 10 फरवरी को प्रतिदिन शाम 3 से 6 बजे तक अध्यात्मिक, लौकिक परलौकिक, वैचारिक, नुरानी, जिस्मानी सत्संग परम संत बाबा जय गुरुदेव महाराज द्वारासुनायी जायेगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola