लोहरदगा में व्यवसायी से पांच लाख रुपये लूटे

भंडरा-लोहरदगा: चट्टी नगजुआ-कैरो सड़क पर कांजो मोड़ के पास बाइक सवार दो अपराधियों ने व्यवसायी राजकुमार साहू से दिनदहाड़े पांच लाख रुपये लूट कर फरार हो गये. रुपये लूटने के क्रम में अपराधियों ने नगजुआ निवासी राजकुमार साहू को रॉड से मार कर घायल कर दिया. किराना दुकानदार राजकुमार सामान खरीदने पिकअप वैन से रांची […]
भंडरा-लोहरदगा: चट्टी नगजुआ-कैरो सड़क पर कांजो मोड़ के पास बाइक सवार दो अपराधियों ने व्यवसायी राजकुमार साहू से दिनदहाड़े पांच लाख रुपये लूट कर फरार हो गये. रुपये लूटने के क्रम में अपराधियों ने नगजुआ निवासी राजकुमार साहू को रॉड से मार कर घायल कर दिया. किराना दुकानदार राजकुमार सामान खरीदने पिकअप वैन से रांची (पंडरा) जा रहे थे.
दुकान से दो किमी आगे वह जैसे ही बढ़े बाइक सवार दो अपराधियों ने ओवर टेक कर पिस्टल दिखा कर पिकअप वैन को रोकने की कोशिश की. पिकअप वैन नहीं रोकने पर अपराधियों ने गोली चलायी,जो मिसफायर कर गया.
राजकुमार ने ड्राइवर को पिकअप वैन से अपराधियों को कुचलने के लिए भी कहा, लेकिन उसने गाड़ी रोक दी. इसके बाद अपराधी रॉड से राजकुमार पर हमला कर दिये और रुपये से भरा थैला लेकर भाग गये. घायल राजकुमार का इलाज रिंची हॉस्पिटल (रांची) में चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




