अलाव तापने के दौरान महिला झुलसी, रिम्स रेफर
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
बारियातू प्रखंड अंतर्गत इटके गांव में सोमवार को अलाव तापने के दौरान एक महिला झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गयी.
विज्ञापन
बालूमाथ/बारियातू.
बारियातू प्रखंड अंतर्गत इटके गांव में सोमवार को अलाव तापने के दौरान एक महिला झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गयी. घटना के बाद आसपास के लोगों ने महिला को एंबुलेंस से बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. यहां डॉ सुरेंद्र कुमार ने महिला का प्राथमिक उपचार किया. जानकारी के अनुसार साबो देवी (पिता-स्व भुवनेश्वर उरांव) अपने घर में अलाव ताप रही थी. इसी दौरान चिंगारी उसके कपड़े पर जा गिरा, जिससे कपड़े में आग लग गयी. महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के रिम्स रेफर कर दिया गया है. महिला क पति रामू उरांव ने शादी के कुछ दिन बाद ही उसे छोड़ दिया था. महिला अपने मायके में रहती है. कुछ वर्ष पूर्व ही उसके माता-पिता का भी देहांत हो गया. वह अपने छोटे भाई के साथ रहती है. छोटा भाई भी एक सप्ताह पूर्व कमाने के लिए चेन्नई चला गया है. महिला को आसपास के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, फिर रिम्स लेकर गये. उसकी देखभाल करनेवाला फिलहाल कोई भी नहीं है. सूचना के बाद बारियातू जिला परिषद सदस्य रमेश राम व पंचायत समिति सदस्य मो होजेफा बालूमाथ अस्पताल पहुंचे. उसे रिम्स भेजने में मदद की. भाई को घटना की जानकारी दे दी गयी है.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन