बहन के देवर से शादी नहीं हुई, तो लगा ली फांसी

Updated:
विज्ञापन

सदर थाना क्षेत्र के हेठलोटो गांव में शुक्रवार की रात बड़ी बहन के देवर से शादी नहीं होने से निराश निशा कुमारी (18) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

विज्ञापन

लातेहार. सदर थाना क्षेत्र के हेठलोटो गांव में शुक्रवार की रात बड़ी बहन के देवर से शादी नहीं होने से निराश निशा कुमारी (18) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. निशा पलामू के छत्तरपुर के टटूता की रहनेवाली है. वह एक दिन पहले ही बहन के घर आयी थी. इधर, आत्महत्या के सूचना मिलते ही लातेहार पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया. बाद में शव परिजनों को सौंप दिया. थाना प्रभारी दुलर चौड़े के अनुसार युवती अपनी बहन के देवर रवि सिंह से शादी करना चाहती थी, लेकिन घर के लोग विरोध कर रहे थे. इसी से नाराज होकर युवती ने फांसी लगा ली. मामले में युवती के पिता ने थाना में आवेदन दिया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola