कुशवाहा महासभा की मासिक बैठक में गूंजा एकता का स्वर, होली मिलन में झूमे स्वजन

Updated:
विज्ञापन
कुशवाहा महासभा की मासिक बैठक में गूंजा एकता का स्वर, होली मिलन में झूमे स्वजन

कुशवाहा महासभा की मासिक बैठक में गूंजा एकता का स्वर, होली मिलन में झूमे स्वजन

विज्ञापन

बालूमाथ़ झारखंड कुशवाहा महासभा की लातेहार जिला इकाई की बैठक प्रखंड के जिलंगा स्थित शिव मंदिर परिसर में आयोजित की गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भूषण कुशवाहा ने की. इस दौरान सांगठनिक मजबूती, समाज के उत्थान और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गयी. संगठन विस्तार व सामाजिक उत्थान पर जोर : जिलाध्यक्ष भूषण कुशवाहा ने सभी सदस्यों से समाज की एकता बनाए रखने और संगठन को धरातल पर मजबूत करने का आह्वान किया. बैठक में समाज हित से जुड़े कई ज्वलंत मुद्दों पर प्रबुद्धजनों ने अपने विचार रखे. जिला महासचिव रोहित महतो ने संगठन के विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिये. बैठक के बाद होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान उपस्थित स्वजनों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर गले मिला और पर्व की बधाई दी. पूरा माहौल आपसी भाईचारे और सौहार्द से सराबोर रहा. समारोह में उपस्थित लोग : कार्यक्रम में जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष रमेश कुमार महतो, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनुप कुमार वर्मा, रामरतन मेहता, प्रखंड अध्यक्ष परमेश्वर महतो, मोती महतो, जगरनाथ महतो, महादेव महतो, रघुनाथ महतो, मणि महतो, गंगेश्वर महतो, जगदीश महतो, प्रयाग महतो, हिरालाल महतो, सकेंद्र महतो, किशुन महतो, शिबु महतो, मालिक महतो, लखन महतो व सुरेश महतो सहित समाज के अनेक प्रबुद्ध लोग शामिल हुए. सभी ने हर्षोल्लास के साथ पर्व मनाने का संकल्प लिया.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola