लातेहार में लगातार बारिश सेआम जनजीवन अस्त-व्यस्त - बहेराटांड़ और मनिका में गिरे मिट्टी के मकान

Updated:
विज्ञापन

ध्वस्त मकान दिखाता पीड़ित | Prabhat Khabar Network

लातेहार में लगातार हो रही बारिश के कारण दो मिट्टी के मकान गिर गए। प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन

लातेहार. जिले में पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण मिट्टी के मकानों के गिरने का सिलसिला शुरू हो गया है. मंगलवार को नगर पंचायत क्षेत्र के बहेराटांड़ मुहल्ले में सोनी देवी का मकान बारिश के कारण ध्वस्त हो गया. मकान गिरने की सूचना मिलते ही नगर पंचायत की टीम मौके पर पहुंची और सोनी देवी, आयुष कुमार व काजल कुमारी को सुरक्षित रेलवे स्टेशन स्थित आश्रय गृह में पहुंचाया.

आपके शहर में

विज्ञापन

नगर पंचायत के धीरज कुमार गुप्ता ने बताया कि कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन के निर्देश पर कर्मियों ने तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाया. समय रहते परिवार के सदस्यों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया.

मनिका में भी बारिश से मकान गिरा

इधर, मनिका प्रखंड के डुमरटांड़ टोला निवासी नंदकिशोर लोहरा का मकान भी लगातार बारिश के कारण गिर गया. मकान गिरने के दौरान परिवार के सदस्यों ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचायी. हादसे में घर में रखा खाद्य सामान, बर्तन, बक्सा और अन्य घरेलू सामग्री बर्बाद हो गयी. नंदकिशोर लोहरा के अनुसार, मकान गिरने से करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है. फिलहाल परिवार बेटे के घर में शरण लिये हुए है. मुखिया देवेंद्र कुमार कुजूर ने सरकारी प्रक्रिया के तहत पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है.

ध्वस्त मकान दिखाता पिड़ित | Prabhat Khabar Network
ध्वस्त मकान दिखाते पीड़ित परिवार | Prabhat Khabar Network

लोगों से सतर्क रहने की अपील

लगातार बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. जर्जर और कमजोर मकानों में रह रहे लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा गया है. प्रशासन ने आपात स्थिति में तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचना देने की अपील की है. बारिश से प्रभावित परिवारों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता और उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola