अध्यक्ष पद के लिए अब तक सात और वार्ड पार्षद के लिए 47 दावेदारों ने खरीदे पर्चे
Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 31 Jan 2026 10:30 PM
अध्यक्ष पद के लिए अब तक सात और वार्ड पार्षद के लिए 47 दावेदारों ने खरीदे पर्चे
लातेहार ़ नगर पंचायत चुनाव 2026 को लेकर सरगर्मी तेज हो गयी है. अधिसूचना जारी होने के बाद नामांकन प्रपत्रों की बिक्री में शनिवार को तेजी देखी गयी. नामांकन के तीसरे दिन अध्यक्ष पद के लिए तीन और विभिन्न वार्डों में पार्षद पद के लिए कुल 13 प्रपत्रों की बिक्री हुई. हालांकि, अब तक किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है. अध्यक्ष पद की रेस में तीन और चेहरे : शनिवार को निर्वाची पदाधिकारी-सह-अपर समाहर्ता कार्यालय में अध्यक्ष पद के लिए तीन महिला प्रत्याशियों ने नामांकन प्रपत्र खरीदे. इनमें मिलियानी कुजूर, बैजंती देवी और मीना तिर्की शामिल हैं. इसके साथ ही अध्यक्ष पद के लिए प्रपत्र खरीदने वालों की कुल संख्या अब सात हो गयी है. इससे पूर्व सीतामनी तिर्की, बिली टोपनो, महेश सिंह, आशा देवी और सूर्यदेव भगत ने पर्चे खरीदे थे. वार्डों के लिए अलग-अलग केंद्रों पर बिके पर्चे : नगर पंचायत के 15 वार्डों के लिए निर्धारित केंद्रों पर शनिवार को कुल 13 फॉर्म बिके़ वार्ड 01 से 05 : एसडीओ कार्यालय में कुल 05 प्रपत्र बिके. इसमें वार्ड 01 से दो, वार्ड 02 से दो और वार्ड 04 से एक प्रपत्र की बिक्री हुई. वार्ड 06 से 10 में उप निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में कुल 04 प्रपत्र बिके. इनमें वार्ड 07 से एक, वार्ड 08 से दो और वार्ड 10 से एक दावेदार ने पर्चा खरीदा. वार्ड 11 से 15 में जिला आपूर्ति पदाधिकारी कार्यालय में कुल 04 प्रपत्रों की बिक्री हुई. इसमें वार्ड 12 से दो और वार्ड 13 से दो प्रपत्र शामिल हैं. चार फरवरी है नामांकन की अंतिम तिथि : विदित हो कि नामांकन प्रपत्र की बिक्री और इसे जमा करने की अंतिम तिथि चार फरवरी निर्धारित है. अब तक कुल 47 संभावित उम्मीदवारों ने पार्षद पद के लिए फॉर्म लिए हैं. जैसे-जैसे तिथि नजदीक आ रही है, विभिन्न कार्यालयों में संभावित उम्मीदवारों और उनके समर्थकों की भीड़ बढ़ती जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










