पलामू टाइगर रिजर्व में फिर बाघ दिखा

Updated:
विज्ञापन

पलामू टाइगर रिजर्व के कैमरा ट्रैप में एकबार फिर बाघ की तस्वीर कैद हुई है. पीटीआर के घने जंगलों में चार बाघों की उपस्थिति लगातार बनी हुई है.

विज्ञापन

बेतला. पलामू टाइगर रिजर्व के कैमरा ट्रैप में एकबार फिर बाघ की तस्वीर कैद हुई है. पीटीआर के घने जंगलों में चार बाघों की उपस्थिति लगातार बनी हुई है. उनकी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए अलग-अलग जगहों पर 100 से अधिक कैमरा ट्रैप लगाया गया है. बाघ की मौजूदगी वाले इलाके में कैमरा लगाने का सकारात्मक परिणाम मिल रहा है. बाघ की आकर्षक तस्वीर सामने आने से पीटीआर प्रबंधन में जहां खुशी की लहर है, वहीं दूसरी ओर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया गया है. पलामू टाइगर रिजर्व में 100 से अधिक कैमरा ट्रैप, 300 से अधिक टाइगर ट्रैकर वनरक्षी तथा अन्य आधुनिक तकनीकी से लैस उपकरण लगाये गये हैं. इस वजह से तकरीबन प्रत्येक माह बाघ की दो या तीन बार तस्वीर सामने आ रही हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola