सड़क दुर्घटना में तीन युवक घायल

Updated:
विज्ञापन

बिजली ऑफिस के समीप एनएच-75 पर हुई दुर्घटना में गुरुवार की शाम तीन युवक घायल हो गये.

विज्ञापन

लातेहार. बिजली ऑफिस के समीप एनएच-75 पर हुई दुर्घटना में गुरुवार की शाम तीन युवक घायल हो गये. घायलों में लातेहार निवासी निखिल कुमार गुप्ता, बिट्टू राम तथा नवल कुमार के नाम शामिल हैं. सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल निखिल कुमार गुप्ता व बिट्टू राम को रिम्स रेफर कर दिया गया. वहीं नवल कुमार का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. जानकारी के अनुसार तीनों युवक बाइक पर सवार होकर चंदवा की ओर जा रहे थे. इसी दौरान बिजली ऑफिस के समीप सामने से आ रहे चेचिस ट्रक से टकरा कर घायल हो गये. भाजपा नेता राकेश कुमार दुबे ने तीनों घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया. पुलिस ने चेचिस ट्रक व बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है. वहीं चेसिस ट्रक का चालक फरार हो गया.

वज्रपात से मवेशी की मौत

चंदवा. बारी पंचायत के बरैनी गांव में बुधवार रात वज्रपात की चपेट में आने से लालो महतो की एक गाय की मौत हो गयी. वहीं सूरजदेव महतो के घर का छप्पर व गांव में लगा ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया. लालो महतो ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola