तेजी से हो रहा है लोगों को लोजपा से जोड़ने का कार्य : वीरेंद्र प्रधान

Updated:
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के जुबली रोड स्थित होटल कार्निवल में बुधवार को लोक जनशक्ति पार्टी द्वारा जिला पदाधिकारी सम्मान सह स्वागत समारोह का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

लातेहार. जिला मुख्यालय के जुबली रोड स्थित होटल कार्निवल में बुधवार को लोक जनशक्ति पार्टी द्वारा जिला पदाधिकारी सम्मान सह स्वागत समारोह का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में लोजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान, प्रदेश प्रवक्ता उमेश तिवारी, वरिष्ठ नेता रवि चौबे व प्रदेश सचिव संजीव कुमार द्विवेदी शामिल हुए. नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजेंद्र पासवान को अतिथियों का स्वागत किया. मौके पर प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रधान ने कहा कि लोजपा के जिलाध्यक्ष राजेंद्र पासवान के नेतृत्व में बेहतर कार्य की शुरुआत हो गयी है. संगठन से लोगों को जोड़ने का कार्य तेजी से हो रहा है. जिला में कई कार्य किये जा रहे हैं. प्रदेश प्रवक्ता श्री तिवारी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में हमारी पार्टी कई विधानसभा क्षेत्र से अपनी दावेदारी पेश करेगी. जिलाध्यक्ष श्री पासवान ने कहा कि पार्टी से मिले निर्देश का पालन करते हुए जन मुद्दों के साथ संगठन अपने कार्यों में लग गया है. इसका असर आनेवाले दिनों में दिखेगा. समारोह में कई लोगों ने लोजपा की सदस्यता ग्रहण की. समारोह के बाद अतिथियों ने बानपुर मुहल्ले में लोजपा के जिला कार्यालय का उद्घाटन किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola