बरवाडीह में धूमधाम से मना जन्माष्टमी, आधी रात कृष्ण जन्म पर गूंजे जयकारे
उपस्थित लोग | Prabhat Khabar Network
बरवाडीह के विभिन्न मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मंदिरों में भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया।
पहाड़ी मंदिर और पंचमुखी मंदिर समेत विभिन्न धार्मिक स्थलों में हुआ आयोजन, रेलवे क्लब दुर्गा मंडप में भी स्थापित की गयी श्रीकृष्ण की प्रतिमा
आपके शहर में
बरवाडीह, लातेहार : प्रखंड मुख्यालय एवं आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार व शनिवार की मध्यरात्रि भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव और जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर पहाड़ी मंदिर, बाजार स्थित पंचमुखी मंदिर समेत अन्य मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. पहाड़ी मंदिर में भजन-कीर्तन का भी आयोजन हुआ.
मध्यरात्रि करीब दो बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ ही मंदिर परिसर घंटियों की आवाज और जयकारों से गूंज उठा. श्रद्धालु भगवान के जन्म की खुशी में झूमने लगे. जन्मोत्सव के बाद भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया.
पहाड़ी मंदिर में उमड़े श्रद्धालु
पहाड़ी मंदिर में पुजारी गिरधारी मिश्रा, पंडित मृत्युंजय मिश्रा बल्लू, भक्त रंजीत कुमार सिंह राणा, गौतम पेटेंडी, मुरारी लाल, अरुण कुमार और वसंत पाल समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे.
वहीं, पंचमुखी मंदिर में पुजारी राजेश मिश्रा के नेतृत्व में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया.
रेलवे क्लब में भी हुआ जन्मोत्सव
रेलवे कर्मचारी परिवार की ओर से संयुक्त रूप से रेलवे क्लब दुर्गा मंडप परिसर में भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा स्थापित की गयी. यहां श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए