लातेहार में शेरशाह 11 का शानदार प्रदर्शन, फाइनल में एलसीए ब्लू को हराकर बनी विजेता

Updated:
विज्ञापन

पुरस्कार देते अतिथि | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लातेहार स्कूली क्रिकेट लीग 2026 में शेरशाह 11 विजयी हुई. अंकुश कुमार ने फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता. जानें पूरी कहानी.

विज्ञापन

लातेहार. जिला क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित स्कूली क्रिकेट लीग 2026 का समापन मंगलवार को हो गया. प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शेरशाह 11 और एलसीए ब्लू के बीच खेला गया. इसमें शेरशाह 11 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एलसीए ब्लू को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एलसीए ब्लू की टीम निर्धारित ओवरों में 103 रन बना सकी. लक्ष्य का पीछा करने उतरी शेरशाह 11 की टीम ने दो विकेट के नुकसान पर जीत हासिल कर ली. टीम की जीत में अंकुश कुमार की नाबाद 69 रन की शानदार पारी अहम रही.

विज्ञापन

अंकुश कुमार बने मैन ऑफ द मैच

फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के लिए शेरशाह 11 के अंकुश कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया. वहीं, एलसीए ब्लू के आयुष कुमार को बेस्ट बैट्समैन और इसी टीम के लक्ष्य राज को बेस्ट बॉलर का पुरस्कार मिला. मैच में अंपायर की भूमिका श्रवण महली और प्रभात सिंह ने निभायी, जबकि स्कोरिंग की जिम्मेदारी सुमित कुमार ने संभाली. समापन समारोह में नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह और भारत सरकार की ब्रिज एंड रूफ कंपनी के निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय समेत उपस्थित अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया.

खिलाड़ियों को स्टेट लेवल पर मिल रहा मौका

मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह ने कहा कि जिला क्रिकेट संघ के प्रयासों से लातेहार के कई खिलाड़ी राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं. वहीं, प्रदीप कुमार उपाध्याय ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद जिला क्रिकेट संघ क्रिकेट और स्थानीय खिलाड़ियों के विकास के लिए सराहनीय मेहनत कर रहा है.

प्रतियोगिता को सफल बनाने में संघ के संयुक्त सचिव प्रकाश कुमार, सदस्य नीरज कुमार सिंह और दिलीप कुमार प्रसाद का योगदान रहा. कार्यक्रम का संचालन संघ के सचिव अमलेश कुमार सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन संयुक्त सचिव जावेद अख्तर ने किया. मौके पर विधायक प्रतिनिधि पवन कुमार, विष्णुदेव प्रसाद गुप्ता, सतीश कुमार द्विवेदी, शैलेश कुमार, प्रमोद कुमार और शमरेश बादल समेत कई खेल प्रेमी उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola