कार के धक्के से स्कूटी सवार दंपती घायल

Updated:
विज्ञापन

दवा थाना क्षेत्र अंतर्गत नेवाड़ी गांव के समीप कार के धक्के से स्कूटी सवार दिलीप गंझू व उनकी पत्नी सुनीता देवी (हिसरी, चंदवा) घायल हो गये. त

विज्ञापन

चंदवा. चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत नेवाड़ी गांव के समीप कार के धक्के से स्कूटी सवार दिलीप गंझू व उनकी पत्नी सुनीता देवी (हिसरी, चंदवा) घायल हो गये. तभी उधर से गुजर रहे रामानंद पांडेय ने सड़क किनारे घायल पड़े दंपती को अपनी गाड़ी से चंदवा सीएचसी पहुंचाया. वहां दोनों का प्राथमिक उपचार हुआ. दिलीप ने बताया कि वो अपनी पत्नी के साथ स्कूटी पर सवार होकर लातेहार से अपने घर हिसरी लौट रहे थे. इसी दौरान एक कार सवार ने उन्हें धक्का मारा दिया. हादसे के बाद वह फरार हो गया.

डेढ़टंगवा घाटी में दुर्घटनाग्रस्त हुआ ट्रेलर

चंदवा. चंदवा-चांपी-लोहरदगा पथ स्थित चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत डेढ़टंगवा घाटी में शुक्रवार की दोपहर एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. ट्रेलर लोहरदगा से चंदवा की ओर आ रहा था. उसमें लोहा का प्लेट लदा था. हादसे के बाद चालक व उपचालक वहां से फरार हो गये. बताते चले कि लोहरदगा से चंदवा आनेवाले कई ट्रक व ट्रेलर शॉर्टकट के चक्कर में इस पथ से आना-जाना करते हैं. बड़े मालवाहक वाहन डेढ़टंगवा घाटी के तीखा मोड़ व ढलान में दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola