लातेहार में महिला कर्मी से एक लाख रुपये नकद व स्कूटी की लूट

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक

दोनों युवकों के पीछे एक बाइक भी चल रही थी. लूटपाट के बाद उक्त युवक रुपया व स्कूटी लेकर फरार हो गये. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

विज्ञापन

लातेहार : अपराधियों ने बुधवार को दोपहर 3:30 बजे भारत फाइनेंस की महिला कर्मी नैंसी पांडेय से एक लाख रुपये नकद व स्कूटी (जेएच01एफए-2234) लूट लिया. घटना सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत ईचाक-पोचरा मुख्य मार्ग पर घटी. जानकारी के अनुसार भारत फाइनेंस की महिला कर्मी पोचरा गांव से अपनी कंपनी के लिए स्वयं सहायता समूह से ऋण की किस्त वसूल कर वापस लातेहार आ रही थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

इसी क्रम में ईचाक-पोचरा मुख्य मार्ग पर तालाब के समीप दो युवक पैदल बीच सड़क पर चल रहे थे. दोनों युवकों को सड़क से हटाने के लिए महिला कर्मी ने स्कूटी की हॉर्न बजायी, लेकिन वे सड़क से नहीं हटे. समीप पहुंचते ही दोनों युवकों ने स्कूटी छीन ली. दोनों युवकों के पीछे एक बाइक भी चल रही थी. लूटपाट के बाद उक्त युवक रुपया व स्कूटी लेकर फरार हो गये. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

Also Read: लातेहार में ACB की बड़ी कार्रवाई, एलआरडीसी के पेशकार विपिन किशोर एक्का रिश्वत लेते गिरफ्तार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola