लातेहार नगर पंचायत में दैनिक श्रमिकों को नहीं मिल रहा बढ़ी मजदूरी का लाभ, उपाध्यक्ष ने EO को लिखा पत्र
नगर पंचायत कार्यालय | Prabhat Khabar Network
लातेहार नगर पंचायत में दैनिक श्रमिकों को बढ़ी हुई मजदूरी और एरियर का भुगतान नहीं मिल रहा है. उपाध्यक्ष ने कार्यपालक पदाधिकारी को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है.
लातेहार. नगर पंचायत लातेहार में कार्यरत दैनिक श्रमिकों को श्रम विभाग द्वारा बढ़ाई गई मजदूरी का लाभ नहीं मिल रहा है. इसको लेकर नगर पंचायत के उपाध्यक्ष संतोष रंजन कुमार ने कार्यपालक पदाधिकारी को पत्र लिखा है.
1 अप्रैल 2026 से वेतन वृद्धि, एरियर भुगतान का भी आदेश
उपाध्यक्ष ने पत्र में कहा है कि राज्यपाल के आदेश पर श्रम नियोजन विभाग ने 25 मई 2026 को एक अधिसूचना जारी की. इसमें अकुशल, अर्द्धकुशल, कुशल और अतिकुशल श्रमिकों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की गई है. यह बढ़ोतरी 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी है और एरियर भुगतान का भी आदेश है.
बोर्ड की बैठक में श्रमिकों को लाभ देने का लिया गया था निर्णय
उन्होंने कहा कि 22 अप्रैल 2026 को नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में भी सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया था कि जब भी श्रम विभाग मजदूरी बढ़ाएगा, उसका लाभ लातेहार नगर पंचायत के श्रमिकों को दिया जाएगा.
बढ़ी मजदूरी मांगने पर काम से हटाने की धमकी का आरोप
इसके बावजूद अब तक श्रमिकों को नई मजदूरी दर और बकाया एरियर राशि का भुगतान नहीं किया गया है. उपाध्यक्ष ने कहा कि जब श्रमिक अपनी बढ़ी हुई मजदूरी मांगते हैं, तो उन्हें काम से निकालने और नौकरी खत्म करने की धमकी दी जाती है, जिससे वे काफी परेशान हैं और लगातार शिकायतें कर रहे हैं.
अविलंब बढ़ी मजदूरी और एरियर भुगतान की मांग
उन्होंने कार्यपालक पदाधिकारी से कहा है कि जल्द से जल्द नई मजदूरी दर और बकाया एरियर का भुगतान सुनिश्चित करें.
ये भी पढ़ें: गणेश चतुर्थी को लेकर भक्तिमय हुआ झुमरीतिलैया, आकर्षक पंडालों में आज विराजेंगे गणपति बप्पा
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए