बारियातू में 2 साल से जर्जर है मुख्य सड़क, बड़े-बड़े पत्थरों के बीच सफर करने को मजबूर ग्रामीण

Updated:
विज्ञापन

सड़क पर फैला गिट्टी| Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बारियातू के चेडरा से अमरवाडीह जाने वाली सड़क एक साल से जर्जर है. निर्माण कार्य ठप होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

विज्ञापन

बारियातू से हर्षद आजमी

विज्ञापन

बारियातू(लातेहार). प्रखंड के चेडरा गांव से अमरवाडीह रेलवे ओवरब्रिज होकर पंचायत सचिवालय तक जाने वाली लगभग दो किलोमीटर की मुख्य सड़क कई दिनों से खराब है. सड़क पर बड़े-बड़े पत्थर व मेटल बिखरे हैं. इससे इस पथ पर यात्रा करने वाले लोगों को बड़ी परेशानी हो रही है.

दो साल से खराब पड़ा सड़क

ग्रामीणों की माने तो करीब दो वर्ष से अधिक समय से सड़क की स्थिति खराब है. आए दिन बाइक सवार और स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राएं गिरकर घायल हो रहे हैं.

सड़क खराब होने के कारण अमरवाडीह, फुलवसिया, चेडरा व बजरमर्री के ग्रामीणों को बालूमाथ होते हुए करीब 10 किमी अतिरिक्त दूरी तय कर प्रखंड मुख्यालय जाना पड़ रहा है.

एक वर्ष से अधूरा पड़ा है निर्माण

मुखिया सुशील देवी ने बताया कि एक विशेष विकास निधि से रहिया के ऊपरकुरहा से अमरवाडीह पंचायत मुख्यालय तक पक्की सड़क का निर्माण शुरू हुआ था. हजारीबाग के संवेदक द्वारा इसका काम किया जा रहा था. पिछले करीब एक वर्ष से कार्य पूरी तरह ठप कर दिया गया है.

ग्रामीणों ने उपायुक्त से की कार्रवाई की मांग

इसे लेकर ग्रामीणों ने उपायुक्त से सड़क की जांच कर शीघ्र मरम्मत एवं निर्माण कराने और लापरवाही बरतने वाले संवेदक पर कार्रवाई की मांग की है.

ये भी पढ़ें: बरवाडीह में मालगाड़ी की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत, शव की पहचान में जुटी पुलिस

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola