पलामू क्षेत्रीय पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता-2026 में लातेहार ओवरऑल चैम्पियन
पुरस्कार के साथ टीम लातेहार | Prabhat Khabar Network
पलामू क्षेत्रीय पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता में लातेहार पुलिस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। टीम ने कुल 14 पदक जीते।
लातेहार. पलामू क्षेत्रीय पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता-2026 में लातेहार पुलिस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम कर लिया है. उक्त प्रतियोगिता 20 से 21 अगस्त तक पलामू जिला के लेस्लीगंज फायरिंग बट पर आयोजित की गई थी.
आपके शहर में
तीनों जिले की पुलिस टीमों ने लिया हिस्सा
जिसमें पलामू रेंज के तीनों जिले की पुलिस टीमों ने हिस्सा लिया था. प्रतियोगिता में लातेहार पुलिस की टीम ने अपने बेहतरीन निशानेबाजी कौशल का प्रदर्शन करते हुए कुल 1110 अंक अर्जित कर ओवरऑल चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया है. टीम ने कुल 14 पदक हासिल किए. जिसमें 6 स्वर्ण, 2 रजत और 6 कांस्य पदक शामिल हैं.
ये भी पढ़ें: जमीन विवाद में 15 जून को हुई थी जगधन गंझू की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
प्रतिभागियों के बीच कड़ा मुकाबला
प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, लेकिन लातेहार पुलिस के जवानों ने लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बढ़त बनाए रखी. उनके सटीक निशाने और अनुशासित प्रदर्शन ने टीम को शीर्ष स्थान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. कार्यक्रम समापन के बाद पुलिस पदाधिकारियो द्वारा विजेता टीम को सम्मानित किया गया. लातेहार पुलिस की इस उपलब्धि पर पूरे पुलिस परिवार ने गर्व किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए