501 व्यंजनों का भोग, कीर्तन में झूमे श्रद्धालु; लातेहार में मनाया नंदोत्सव

Updated:
विज्ञापन

उपस्थित लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लातेहार में इस्कॉन द्वारा आयोजित नंदोत्सव में मधुसुदन मुकुंद दास ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण में चित्त लगाकर ही सांसारिक बंधनों से मुक्ति संभव है।

विज्ञापन

लातेहार. इस्कॉन के तत्वावधान में रविवार की रात शहर के होटल ब्लिस में नंदोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण के भजनों से हुई. भजनों के साथ श्रद्धालु भक्ति में सराबोर होते चले गये.

विज्ञापन

21 द्रव्यों से हुआ राधा-कृष्ण का अभिषेक

नंदोत्सव के दौरान श्रीराधा-कृष्ण का 21 द्रव्यों से विशेष अभिषेक किया गया. इसके बाद भगवान को 501 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया. पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया.

कीर्तन में झूमे श्रद्धालु

कार्यक्रम का समापन श्रीराधा-कृष्ण की दिव्य आरती और कीर्तन के साथ हुआ. श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक आरती में हिस्सा लिया और हरिकीर्तन में नृत्य किया. पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा.

गीता के उपदेश को जीवन में अपनाने पर जोर

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इस्कॉन रांची के महाप्रबंधक मधुसूदन मुकुंद दास ने कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का श्रवण कराया. उन्होंने लोगों से गीता के उपदेशों को अपने जीवन में अपनाने की बात कही.

उन्होंने कहा कि मनुष्य केवल भौतिक शरीर नहीं है, बल्कि सनातन आत्मा है. प्रत्येक जीवात्मा का वास्तविक स्वरूप भगवान श्रीकृष्ण का नित्य सेवक होना है. उन्होंने कहा कि भौतिक संसार में आने के बाद जीव इस संबंध को भूल गया है, जिसके कारण वह दुखी रहता है. भगवान श्रीकृष्ण में मन लगाकर ही सांसारिक बंधनों से मुक्ति प्राप्त की जा सकती है.

मौके पर सुशील कुमार अग्रवाल, गोपाल प्रसाद, राकेश दुबे समेत काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola