बूथ जीतने लिए ग्रामीणों की राय जानें कार्यकर्ता : भाजपा

Updated:
विज्ञापन

सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण में भाजपा मंडल कार्यकारिणी समिति की बैठक मंडल अध्यक्ष सुनेश्वर सिंह की अध्यक्षता में हुई.

विज्ञापन

गारू़ सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण में भाजपा मंडल कार्यकारिणी समिति की बैठक मंडल अध्यक्ष सुनेश्वर सिंह की अध्यक्षता में हुई. मौके पर जिलाध्यक्ष पंकज सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति और लक्ष्य की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि भाजपा चुनावी मैदान में पूरी मजबूती के साथ उतरेगी. सभी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर बैठक कर संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में काम करने की जरूरत है. विधानसभा चुनाव में बूथ जीतने लिए यह जरूरी है कि हम ग्रामीणों की राय जानें और उनकी समस्याओं को समझें. उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथों पर ग्रामीणों के साथ बैठक करने तथा उनके सुझावों को एक बंद पेटी में संकलित करने का निर्देश दिया. बैठक में मंडल महामंत्री संतोष यादव, जिला कार्यसमिति सदस्य रामलाल प्रसाद, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अनूप कुमार कश्यप, एसटी मोर्चा मंडल अध्यक्ष भुनेश्वर सिंह, ओमप्रकाश, कृपाल उरांव, भुनेश्वर सिंह, बिफन सिंह, रघुवर सिंह, अवधेश सिंह चेरो व शिवकुमार सिंह उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola