बालूमाथ में 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से हाइवा चालक की मौत, परिजनों ने NH-22 जाम किया

Updated:
विज्ञापन

थाना चौक के पास सड़क पर परिजन व ग्रामीण | Prabhat Khabar Network

बालूमाथ में 11 हजार वोल्ट की चपेट में आने से हाइवा चालक की मौत के बाद परिजनों ने मुआवजा की मांग को लेकर रांची-चतरा एनएच 22 को घंटों जाम रखा।

विज्ञापन

लातेहार. जिले के बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय स्थित साहू पेट्रोल पंप के समीप शनिवार शाम लगभग 6 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया. 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से हाइवा चालक सुदेश यादव (24 वर्ष), पिता खेमन यादव की मौके पर ही मौत हो गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

रांची-चतरा मुख्य मार्ग एनएच-22 जाम

घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने रांची-चतरा मुख्य मार्ग एनएच-22 को थाना चौक के पास जाम कर दिया. सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन मुआवजे की मांग पर अड़े रहे.

ये भी पढ़ें: चकला में 31 अगस्त को ग्रामसभा, चितरपुर कोल माइंस के लिए भूमि अधिग्रहण पर ग्रामीणों ली जायेगी सहमति

50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता

बाद में तुबेद कोलियरी प्रबंधन के प्रतिनिधियों ने जाम कर रहे लोगों से वार्ता की. वार्ता के बाद कंपनी ने मृतक के परिजनों को तत्काल 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी. इसके अलावा स्थानीय समाजसेवी मो. मुज्जमील और बिजली विभाग की ओर से भी 10-10 हजार रुपये की मदद दी गई. मुआवजा मिलने के बाद जाम समाप्त कर दिया गया. जानकारी के अनुसार रात 10 बजे तक लगभग दो घंटे तक सड़क जाम रहा.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola