चंदवा में शिबू सोरेन स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, कुसूमटोली क्लब ने दर्ज की जीत

Updated:
विज्ञापन

फीता काटकर टूर्नामेंट का उदघाटन करते राज्यसभा सांसद व अन्य. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चंदवा में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट में सांसद बैद्यनाथ राम ने कहा कि हेमंत सरकार राज्य में खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है.

विज्ञापन

चंदवा (लातेहार). जिले के चंदवा प्रखंड की जमीरा पंचायत के ऐतिहासिक रक्सी सरना खेल मैदान में शनिवार को मुस्कान क्लब के बैनर तले दिशोम गुरु स्व शिबू सोरेन स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट की शुरुआत की गयी.

विज्ञापन

मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सह झामुमो केंद्रीय उपाध्यक्ष बैद्यनाथ राम और विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष लाल मोतीनाथ शाहदेव मौजूद थे. युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रंजीत उरांव, मुखिया दुर्गावती देवी, उपाध्यक्ष शीतमोहन मुंडा, अध्यक्ष मनोज चौधरी और राजकुमार साहू समेत अन्य गणमान्य लोगों ने स्व शिबू सोरेन के चित्र पर माल्यार्पण कर टूर्नामेंट की शुरुआत की.

गांवों की प्रतिभाओं को आगे लाने पर जोर

राज्यसभा सांसद ने कहा कि हेमंत सरकार राज्य में खेल व खिलाड़ियों के उत्थान को लेकर बेहतर काम कर रही है. उन्होंने कहा कि राज्य में ऐसे कई खिलाड़ी हैं जिन्होंने सरकारी योजनाओं का फायदा उठाकर अपना नाम रोशन किया है. गांवों की छिपी प्रतिभा को निखार कर राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का कार्य जारी है.

जिलाध्यक्ष लाल मोतीनाथ शाहदेव ने कहा कि झामुमो की टीम ग्रामीण क्षेत्र में इसके लिए कार्य कर रही है.

कुसूमटोली क्लब ने जीता पहला मुकाबला

पहला मुकाबला युवा चेतना क्लब कुसूमटोली, चंदवा और टाटी-कुडू एफसी क्लब के बीच खेला गया. इसमें युवा चेतना क्लब कुसूमटोली, चंदवा ने टाटी-कुडू एफसी क्लब को कड़े मुकाबले में हराकर जीत दर्ज की. संचालन जेएमएम नेता सौरभ श्रीवास्तव ने किया.

ये लोग रहे मौजूद

मौके पर युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अंकित तिवारी, अल्पसंख्यक मोर्चा उपाध्यक्ष नौशाद अंसारी, बबलू राही, अंकित कुमार, बेलाल अहमद, डब्ल्यू प्रजापति, आयोजन समिति के ब्रह्मदेव प्रजापति, शिव शंकर प्रजापति, रंजीत गिरि, कुशेश्वर यादव और अजीत लाल मौजूद थे.

ये भी पढ़ें: हेरहंज में विहिप ने मनाया स्थापना दिवस, सनातन संस्कृति और सामाजिक समरसता पर दिया जोर

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola