शिव-पार्वती की पूजा, तीज के गीत और 24 घंटे का निर्जला व्रत, लातेहार में दिखी आस्था

Updated:
विज्ञापन

पूजा करती महिलाएं | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लातेहार में हरितालिका तीज का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुहागिनों ने भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा कर पति की लंबी आयु की कामना की।

विज्ञापन

लातेहार. जिला मुख्यालय समेत आसपास और ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार को हरितालिका तीज का पर्व पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर सुहागिन महिलाओं ने भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना कर पति की लंबी आयु और सुखी दांपत्य जीवन की कामना की.

विज्ञापन

मंदिरों में सामूहिक रूप से हुई पूजा

जिला मुख्यालय के संकट मोचन मंदिर, बिजली ऑफिस स्थित शिव मंदिर, लघु सिंचाई परिसर स्थित सोमेश्वर शिव मंदिर और अंबाकोठी स्थित देवी मंडप समेत कई मंदिरों में सुहागिन महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना की. थाना चौक स्थित महावीर मंदिर में पंडित त्रिभुवन पांडेय के सानिध्य में पूजा संपन्न हुई. वहीं श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर में पुजारी रामेश्वर पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा करायी.

इसके अलावा प्राचीन शिव मंदिर, पंचमुखी हनुमान मंदिर, राधाकृष्ण मंदिर, हनुमंत भवन और रेलवे स्टेशन स्थित सोमेश्वर शिव मंदिर परिसर में भी महिलाओं ने सामूहिक रूप से तीज की पूजा की. इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शिव और माता पार्वती की कथा सुनी और सामूहिक रूप से तीज के गीत गाये.

24 घंटे का निर्जला उपवास रखती हैं महिलाएं

वज्रांगदेव सेवा संस्थान के संस्थापक त्रिभुवन पांडेय ने बताया कि हरितालिका तीज के अवसर पर सुहागिन महिलाएं 24 घंटे का निर्जला उपवास रखती हैं और पति की लंबी आयु की कामना करती हैं. पर्व के अवसर पर महिलाओं ने परंपरागत पेडुकिया बनाकर भगवान शिव और माता पार्वती को अर्पित किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola