अनियंत्रित बाइक पलटने से युवती की मौत, भाई गंभीर
अनियंत्रित बाइक पलटने से युवती की मौत, भाई गंभीर
लातेहार ़ सदर थाना क्षेत्र के भूसुर पंचायत अंतर्गत फरवइया चौक के समीप शुक्रवार की देर शाम हुई एक सड़क दुर्घटना में एक युवती की दर्दनाक मौत हो गयी. वहीं, उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतका की पहचान अनिशमा कुमारी (पिता शाहदेव उरांव, ग्राम जंगलदगा) के रूप में की गयी है. संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा : जानकारी के अनुसार, जंगलदगा निवासी नंदलाल उरांव का पुत्र जयपाल उरांव अपनी चचेरी बहन अनिशमा कुमारी के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था. इसी दौरान फरवइया चौक के पास अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे जाकर पलट गयी. दुर्घटना इतनी भीषण थी कि अनिशमा कुमारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि जयपाल उरांव को गंभीर चोटें आयी हैं. घायल युवक रेफर : हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी. ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस को सूचना दी और घायल युवक को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जयपाल की नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल : इधर, घटना की सूचना मिलते ही गांव और परिजनों में मातम पसर गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस मामले की जानकारी मिलने के बाद आवश्यक प्रक्रिया में जुट गयी है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए