रेलवे कॉलोनी से पुरानी बस्ती तक गणेश पूजा की धूम, 16 सितंबर को होगा विसर्जन

Updated:
विज्ञापन

उपस्थित महिलाएं | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बरवाडीह के विभिन्न क्षेत्रों में गणेश पूजा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान गणपति की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की और महाप्रसाद ग्रहण किया।

विज्ञापन

बरवाडीह. प्रखंड मुख्यालय के रेलवे कॉलोनी बाजार, पंचमुखी मंदिर मोहल्ला और पुरानी बस्ती में सोमवार को गणेश पूजा महोत्सव श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया. विभिन्न पूजा स्थलों पर भगवान गणपति की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गयी. पूजा के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की आरती कर सुख-समृद्धि की कामना की.

विज्ञापन

अलग-अलग स्थानों पर स्थापित की गयी प्रतिमा

रेलवे कॉलोनी स्थित रेलवे क्लब महिला समिति की अध्यक्ष रेखा पाठक के आवास पर प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी भगवान गणपति की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गयी. पंचमुखी मंदिर मोहल्ले में सेवानिवृत्त लोको पायलट विनोद कुमार सिंह ने गणपति की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की.

वहीं पुरानी बस्ती निवासी भास्कर श्रीवास्तव के आवास पर सार्वजनिक गणपति पूजा महोत्सव का आयोजन किया गया. विधिवत पूजा-अर्चना के बाद भगवान गणपति की प्रतिमा के पट का अनावरण किया गया. श्रद्धालु पूजा और आरती में शामिल हुए. इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया.

16 सितंबर को हवन-पूजन के बाद होगा विसर्जन

आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि मंगलवार को भी पूजा-अर्चना के साथ श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जायेगा. 16 सितंबर को हवन-पूजन के बाद भगवान गणपति की प्रतिमा का नगर भ्रमण कराया जायेगा. इसके बाद प्रतिमा का विसर्जन किया जायेगा.

मौके पर वरीय रेल चालक सुनील कुमार पाठक, निहारिका देवी, संतोषी शेखर, अमृता, रश्मि, नैना कुमारी, वंदना कुमारी, पिंकी यादव, प्रियंका कुमारी, हर्षित पाठक, उज्जवल सिंह, आंचल सिंह, चंद्रकांता सिंह, सुनील कुमार सिंह और सुधीर सिंह समेत काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola