नवरंग चौक से रेलवे स्टेशन तक हटा अतिक्रमण, सामान जब्त

Updated:
विज्ञापन

नवरंग चौक से रेलवे स्टेशन तक हटा अतिक्रमण, सामान जब्त

विज्ञापन

लातेहार. उपायुक्त के निर्देश पर सड़क सुरक्षा और अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत नगर पंचायत की कार्रवाई शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रही. नगर प्रबंधक राजकुमार वर्मा के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन क्षेत्र में नवरंग चौक से लेकर रेलवे स्टेशन तक सड़क के दोनों किनारों से बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया गया. नगर प्रबंधक राजकुमार वर्मा ने बताया कि सड़क पर दुकान का सामान रखने और ठेला-खोमचा लगाने से यातायात बाधित हो रहा था व अक्सर जाम की स्थिति बन रही थी. आवागमन सुगम करने के लिए यह कार्रवाई की गयी है. इस दौरान सड़क पर अवैध रूप से रखे सामानों को जब्त भी किया गया. प्रशासन ने दुकानदारों से अपने सामान सड़क या नाली पर नहीं रखने की अपील की है. अधिकारियों ने चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण करने पर नगरपालिका अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जायेगी. मौके पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, रेवेन्यू इंस्पेक्टर, फील्ड व सैनिटरी सुपरवाइजर सहित काफी संख्या में पुलिस बल तैनात थे. अपहरण मामले में दो साल से फरार अभियुक्त गिरफ्तार, जेल हेरहंज. पुलिस ने अपहरण और मारपीट के मामले में पिछले दो वर्षों से फरार चल रहे प्राथमिक अभियुक्त रंजन उर्फ रंजन कुमार उर्फ राजन (निवासी तेली टोला, बालूमाथ) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. वह हेरहंज थाना कांड संख्या 26/24 का नामजद आरोपी है और घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था. थाना प्रभारी कृष्णपाल सिंह पवैया ने बताया कि मामले में कानूनी कार्रवाई जारी है और अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola