Latehar News: बालूमाथ में जंगली हाथी का आतंक, घर तोड़कर अनाज खाया और मक्का की फसल रौंदी; सो रहे परिवार ने भागकर बचायी जान

Updated:
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त घर व जानकारी देते लोग. | Prabhat Khabar Network

बालूमाथ के कोमर गांव में जंगली हाथी ने एक घर को क्षतिग्रस्त कर दिया और सारा अनाज खा लिया। परिवार ने भागकर अपनी जान बचाई। ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग की है।

विज्ञापन

बालूमाथ : प्रखंड की झाबर पंचायत के कोमर गांव स्थित कुसीटोला में मंगलवार की रात जंगली हाथी ने बिफा उरांव के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया. हाथी ने घर में रखा चावल, दाल और आलू खा लिया. वहीं, घर के समीप लगी मक्का की फसल को रौंदकर बर्बाद कर दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

घर में सो रहे थे परिजन, हाथी ने किया हमला

पीड़ित परिजनों ने बताया कि घटना के समय परिवार के सभी सदस्य और बच्चे घर में सो रहे थे. इसी दौरान हाथी ने घर को तोड़ने का प्रयास किया. इससे परिवार के लोग सहम गये. किसी तरह घर से बाहर निकलकर सभी ने अपनी जान बचायी.

इसके बाद परिजनों ने शोर मचाया. आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे. तब तक हाथी घर में रखा अनाज खा चुका था और मक्का की फसल को भी नुकसान पहुंचा चुका था.

घटना के बाद ग्रामीणों में भय

घटना के बाद पीड़ित परिवार के साथ आसपास के ग्रामीणों में भी भय का माहौल है. ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में जंगली हाथियों के आतंक से निजात दिलाने और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है.

भाजपा नेताओं ने ली घटना की जानकारी

घटना की सूचना मिलने पर भाजपा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष गजेंद्र हिमांशु घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली. उनके साथ सांसद प्रतिनिधि रामकुमार गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि संजय यादव, झाबर मुखिया पति वासुदेव उरांव, मंडल मंत्री बहादुर भोक्ता समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola