आठ अधिवक्ता ओथ कमिश्नर के रूप में हुए नामित

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शेष नाथ सिंह द्वारा शनिवार को आठ अधिवक्ताओं को पैनल ओथ कमिश्नर के रूप में नामित किया गया है.
लातेहार. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शेष नाथ सिंह द्वारा शनिवार को आठ अधिवक्ताओं को पैनल ओथ कमिश्नर के रूप में नामित किया गया है. इस संबंध में चयनित ओथ कमिश्नरों की सूची लातेहार जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष लाल अरविंद नाथ शाहदेव के माध्यम से प्रदान की गई. नियुक्त किए गए ओथ कमिश्नरों में संतोष रंजन कुमार, श्याम किशोर अश्मिता एक्का, रिंकू पांडेय, अश्विनी कुमार, संतोष कुमार, विकास कुमार गुप्ता, , गुलसनोबार तथा प्रशांत उपाध्याय शामिल हैं. सभी अधिवक्ताओं को न्यायिक कार्यों के सुचारु संचालन के लिए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गयी है. ओथ कमिश्नरों की नियुक्ति से अधिवक्ताओं व आम नागरिकों को शपथ पत्र एवं संबंधित कार्यों में सुविधा प्राप्त होगी. जिला अधिवक्ता संघ की ओर से चयनित सभी अधिवक्ताओं को शुभकामनाएं दी गईं और उनसे दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ करने की अपेक्षा जतायी गयी. बाल विवाह मुक्त भारत प्रचार रथ रवाना किया गया लातेहार. जिला समाहरणालय परिसर से शनिवार को बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत प्रचार रथ रवाना किया गया. प्रचार रथ स्वयं सेवी संस्था वैदिक सोसाइटी लातेहार द्वारा चलाया जा रहा है. जिसके तहत जिला के सभी प्रखंडो में घूम घूम कर समुदाय स्तर पर लोगो को जागरूक करेगा. मौके पर मौजूद वैदिक सोसायटी के प्रतिनिधि द्वारा बताया गया की विभाग के दिशा निर्देश के आलोक में प्रत्येक प्रखंड में मोटरसाइकिल, नुक्कड़ नाटक के द्वारा भी बाल विवाह उन्मूलन हेतु अगले 100 दिनों तक प्रचार प्रसार कराया जायेगा. मौके पर सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा मेरी मड़की, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अलका हेमब्रम, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी रीना कुमारी व बाल कल्याण समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




