महेश सिंह की मोटरसाइकिल रैली में उमड़ी लोगों की भीड़
Author Vikash nath
Updated:
विज्ञापन

नगर पंचायत का चुनाव प्रचार अंतिम चरण में है.
विज्ञापन
लातेहार. नगर पंचायत का चुनाव प्रचार अंतिम चरण में है. सभी प्रत्याशियों ने अपने चुनाव प्रचार में जान झोंक दी है. कोई पैदल जनसंपर्क कर रहा है तो कोई डोर टू डोर जा कर लोगों का आशीर्वाद मांग रहा है. शुक्रवार को नगर पंचायत अध्यक्ष पद के भाजपा समर्थित प्रत्याशी महेश सिंह ने शहर में मोटरसाइकिल रैली निकाली. मोटरसाइकिल रैली में शहर के काफी संख्या में दुपहिया वाहन चालकों ने भाग लिया और लोगों से महेश सिंह को विजयी बनाने की अपील की. भाजपा नेता और महेश सिंह के समर्थकों ने महेश सिंह जिंदाबाद और हमारा नेता कैसा हो, महेश सिंह जैसा हो के नारे लगाये. महेश सिंह का मोटरसाइकिल रैली नगर पंचायत के सभी वार्ड में भ्रमण किया. जिसका समापन भाजपा जिला कार्यालय में किया गया. महेश सिंह ने कहा कि लोगों ने कीमती समय निकाल कर उनके इस रैली में भाग लिया और अपनी भावनाओं को जोश के साथ व्यक्त किया है. मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष बंशी यादव, प्रदेश परिषद सदस्य राजधनी प्रसाद यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष लाल कौशल नाथ शाहदेव व पंकज सिंह, महेंद्र प्रसाद गुप्ता, मुरली प्रसाद, अनिल सिंह, अमरजीत सिंह, राजीव गुप्ता, प्रकाश कुमार, निरज सिंह, राकेश कुमार दुबे, राजन तिवारी, मुकेश पांडेय, छोटू राजा, संजय सिंह, आनंद सिंह, विष्णु देव प्रसाद, गौरव दास, नागमणि, राकेश सिंह, विवेक चंद्रवंशी, पंचम प्रसाद, रामदेव प्रसाद, रूपेश प्रसाद, रिंकू सिंह व गया प्रसाद समेंत कई लोग शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










