निष्पक्ष, पारदर्शी व शांतिपूर्ण निर्वाचन संपन्न करायें : डीडीसी
Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 01 Feb 2026 11:03 PM
निष्पक्ष, पारदर्शी व शांतिपूर्ण निर्वाचन संपन्न करायें : डीडीसी
लातेहार. निर्वाचन प्रक्रिया के सफल, सुचारू एवं शांतिपूर्ण संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से डीआरडीए सभागार में उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में नगर पंचायत लातेहार अंतर्गत प्रतिनियुक्त सेक्टर पदाधिकारियों एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों का एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. प्रशिक्षण के दौरान सहायक निर्वाची पदाधिकारी अनिल मिंज व कार्यपालक दंडाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को उनके दायित्वों, मतदान के दौरान आने वाली चुनौतियों, संवेदनशील बिंदुओं, मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं, विधि-व्यवस्था संधारण, मतदान प्रक्रिया, समन्वय एवं आपात स्थितियों से निपटने से संबंधित कई निर्देश दिो गये. साथ ही विभिन्न मतदान केंद्रों से जुड़े सेक्टरवार प्रभार एवं जिम्मेदारियों की जानकारी दी गयी. डीडीसी ने सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरश: पालन करते हुए निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन संपन्न कराने का निर्देश दिया. प्रशिक्षण में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, प्रतिनियुक्त सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे. वाहन के धक्के से महिला घायल
बालूमाथ़ बालूमाथ-लातेहार मुख्य पथ पर ओल्हेपाट तीनमुहान के समीप रविवार को सड़क दुर्घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. उसकी पहचान मुनवा देवी (उम्र 45 वर्ष) पति मिट्ठू उरांव (लातेहार) के रूप में की गयी. जानकारी के अनुसार मुनवा देवी अपने पति के साथ मोपेड से अपने समधी के घर बारीबाद (बारियातू) जा रही थी. इसी दौरान ओल्हेपाट ग्राम के समीप सड़क किनारे वे लोग रुके थे. इसी क्रम में विपरीत दिशा से आ रही एक सवारी गाड़ी ने महिला को धक्का मारकर फरार हो गया. आसपास में मौजूद ग्रामीणों के सहयोग से महिला को तत्काल बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां चिकित्सक सुरेंद्र कुमार ने उसका प्राथमिक उपचार किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










