जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए लड़े थे बिरसा मुंडा, जयंती पर किया नमन
कार्यक्रम में शामिल अतिथि व बच्चे. | Prabhat Khabar Network
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर लातेहार में जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया. जल, जंगल, जमीन की रक्षा के उनके संघर्ष से प्रेरणा लें.
बारियातू (लातेहार). लातेहार जिले के बारियातू प्रखंड मुख्यालय स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर परिसर में शुक्रवार को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनायी गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य जितेंद्र राम ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में सत्येंद्र कुमार सिंह उपस्थित थे.
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई. इसके बाद आचार्य लक्ष्मण राम और सपना दीदी ने उनके जीवन, संघर्ष और योगदान पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष किया था. वे एक महान स्वतंत्रता सेनानी के साथ समाज सुधारक भी थे.
अन्याय के खिलाफ संघर्ष की प्रेरणा देते हैं बिरसा मुंडा
मुख्य अतिथि सत्येंद्र कुमार सिंह ने कहा कि बिरसा मुंडा की जयंती मनाने का उद्देश्य उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना है. उनका साहस, स्वाभिमान और त्याग आज भी समाज को अन्याय के खिलाफ संघर्ष करने और अपनी संस्कृति की रक्षा करने की प्रेरणा देता है. कार्यक्रम में विद्यालय के सभी आचार्य, दीदी और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.
आपके शहर में
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए