ePaper

हादसे में बाइक सवार की मौत, शिनाख्त नहीं

Updated at : 13 Sep 2024 9:13 PM (IST)
विज्ञापन
हादसे में बाइक सवार की मौत, शिनाख्त नहीं

एनएच-99 अंतर्गत हिसरी पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार देर शाम बाइक और हाइवा (जेएच-19ई-9745) के बीच टक्कर हो गयी.

विज्ञापन

चंदवा. एनएच-99 अंतर्गत हिसरी पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार देर शाम बाइक और हाइवा (जेएच-19ई-9745) के बीच टक्कर हो गयी. हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार बाइक सवार युवक बाजार कर घर लौट रहा था. इसी क्रम में हाइवा से उसकी बाइक की टक्कर हो गयी. सूचना मिलने पर पहुंची चंदवा पुलिस ने शव व वाहन को अपने कब्जे में कर लिया है. समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पायी थी.

भाजपा मंडल उपाध्यक्ष के पिता का निधन, शोक

चंदवा. भाजपा चंदवा मंडल उपाध्यक्ष आशीष सिंह के पिता सह पीडीएस दुकानदार 64 वर्षीय विजय शंकर सिंह (महुआमिलान, जमीरा) का शुक्रवार तड़के निधन हो गया. आशीष ने बताया कि शुक्रवार तड़के उनकी तबीयत अचानक खराब हो गयी थी. तुरंत उन्हें चंदवा सीएचसी ले जाया गया. वहां जांच के बाद चिकित्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलने पर भाजपा नेता प्रकाश राम, जिप सदस्य सरोज देवी, डीलर संघ के अध्यक्ष रामकृष्ण मिश्रा, मंडल अध्यक्ष अमित कुमार गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष अमित लाल सहित बड़ी संख्या में लोग उनके पैतृक आवास पहुंचे. शुक्रवार दोपहर रोल गांव स्थित देवनद तट पर उनका अंतिम संस्कार हुआ. आशीष सिंह ने मुखाग्नि दी. विजय शंकर सिंह के निधन पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव, अमरलाल, राजू सिंह, रोहित यादव, राजेंद्र यादव, संजीव आजाद, असगर खान, अयूब खान, दीपू सिन्हा, सौरभ श्रीवास्तव, शितमोहन मुंडा, मुखिया दुर्गावती देवी, श्रीराम साहू, रमेश प्रसाद, शाहिद खान, अजय चौधरी, संजीव आजाद, दीपक निषाद सहित कई लोगों ने शोक व्यक्त किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola