Latehar: 11 अभ्यर्थियों के बीच अंजू कुमारी बनीं चंदवा थाना टोली की आंगनबाड़ी सेविका
आम सभा में मौजूद लोग. | Prabhat Khabar Network
लातेहार के चंदवा में अंजू कुमारी आंगनबाड़ी सेविका बनीं. 11 दावेदारों में से चयन. सरकारी नियमों का पालन, पारदर्शी प्रक्रिया. जानें पूरी खबर.
चंदवा (लातेहार). लातेहार जिले के चंदवा थाना टोली स्थित आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका के चयन को लेकर शुक्रवार को देवी मंडप परिसर में आमसभा आयोजित की गयी. इसमें 11 अभ्यर्थियों ने आवेदन फार्म भरकर अपनी दावेदारी पेश की. चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद देवी मंडप गांव निवासी अंजू कुमारी, पति रिंकू कुमार, को आंगनबाड़ी सेविका पद के लिए चयनित किया गया.
आमसभा में मुखिया रंजीत उरांव, पंचायत समिति सदस्य मनीता देवी, प्रभारी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सुमित कुमार झा, पर्यवेक्षिका पूर्णिमा कुमारी और सुंचिता देवी समेत अन्य लोग मौजूद थे. पर्यवेक्षिकाओं ने अभ्यर्थियों को चयन से संबंधित प्रक्रिया और दिशा-निर्देशों की जानकारी दी.
सरकारी दिशा-निर्देशों के तहत हुआ चयन
बताया गया कि केंद्र की पूर्व सेविका उषा देवी के सेवानिवृत्त होने के बाद कवियीत्री नगेशिया केंद्र का प्रभार संभाल रही थीं. सीडीपीओ सुमित कुमार झा ने कहा कि सेविका का चयन सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया गया है. पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बरती गयी और सभी अभ्यर्थियों को अपनी दावेदारी प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया.
उन्होंने चयनित सेविका को अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का निर्देश दिया. कहा कि आंगनबाड़ी सेविका की जिम्मेदारी बच्चों के पोषण, प्रारंभिक शिक्षा तथा महिलाओं और बच्चों से जुड़ी सरकारी योजनाओं को धरातल पर पहुंचाने में महत्वपूर्ण होती है. मौके पर स्वयंसेवक राजन कुमार समेत दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे.
आपके शहर में
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए