बस की चपेट में आने से बालक की मौत

Published at :19 Mar 2014 1:21 AM (IST)
विज्ञापन
बस की चपेट में आने से बालक की मौत

चंदवा : चतरा से रांची जा रही मोना बस (जेएच 01एयू/5170) की चपेट में आने से साइकिल सवार संदीप कोंगाड़ी (13) की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. वह अपने घर टुकू पत्थर (बोदा) से चंदवा चर्च आ रहा था. पुलिस ने बस जब्त कर लिया है व शव को अंत्यपरीक्षण हेतु सदर अस्पताल लातेहार […]

विज्ञापन

चंदवा : चतरा से रांची जा रही मोना बस (जेएच 01एयू/5170) की चपेट में आने से साइकिल सवार संदीप कोंगाड़ी (13) की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. वह अपने घर टुकू पत्थर (बोदा) से चंदवा चर्च आ रहा था. पुलिस ने बस जब्त कर लिया है व शव को अंत्यपरीक्षण हेतु सदर अस्पताल लातेहार भेज दिया गया है.

पांच घायल

सोमवार को होली के दिन अलग-अलग दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गये. श्रीराम चौक हरैया के समीप रोहित कुमार बाइक दुर्घटना में घायल हो गया. उसके पांव में फ्रैर है. इंदिरा चौक पर खड़े स्कॉर्पियो में एक बाइक ने धक्का मार दिया. बाइक सवार दो युवक घायल हो गये. बरवाटोली, टुढ़ामू व रूद गांव के तीन युवक भी बाइक से गिर कर चोटिल हो गये. उपचार के बाद इन्हें छुट्टी दे दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola