850 चापाकल हुए बेकार पानी के लिए तरसे लोग

Updated at : 15 May 2017 9:27 AM (IST)
विज्ञापन
850 चापाकल हुए बेकार पानी के लिए तरसे लोग

गारू(लातेहार) : गारू प्रखंड में महीनों से खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत नहीं होने से लोग पेयजल संकट का सामना कर रहे हैं. भीषण गरमी के कारण जलस्तर नीचे जाने दर्जन से अधिक चापाकल में पानी आना बंद है. नक्सल प्रभावित गारू प्रखंड के लोगों के लिए पेयजल का एक मात्र साधन चापाकल है. कई […]

विज्ञापन
गारू(लातेहार) : गारू प्रखंड में महीनों से खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत नहीं होने से लोग पेयजल संकट का सामना कर रहे हैं. भीषण गरमी के कारण जलस्तर नीचे जाने दर्जन से अधिक चापाकल में पानी आना बंद है. नक्सल प्रभावित गारू प्रखंड के लोगों के लिए पेयजल का एक मात्र साधन चापाकल है. कई चापाकल महज मामूली खराबी के कारण छह माह से खराब पड़े हैं.
वाशर-पाइप फटने के कारण चापाकल बेकार पड़े हैं. सूत्रों के अनुसार प्रखंड के 1978 चापाकल मे से 850 चापाकल का वाशर-पाइप फटने के कारण बेकार है. प्रखंड के धांगरटोला, सुरकुमी, बारेसाढ, मायानुर, कारवाई, पहाड़कोचा, रामसेली, कोटाम, सालवे, डोमाखाड़, बंदुआ, डाढीछापर, चापी चिरैया, रूद, विजयपुर लुहुरटांड़ आदि गांवों में लगे अधिकांश चापाकल खराब हैं. प्रखंड मुख्यालय के अधिकांश लोग भी पानी के लिए चापाकल पर ही निर्भर हैं. कोयल नदी से पाइप लाइन फटने के कारण जलापूर्ति नहीं हो रही है. प्रखंड के ग्रामीणों ने विधायक हरेकृष्णा सिंह से खराब चापाकलों की मरम्मत की मांग की थी. मगर विधायक ने अब तक चापाकलों की मरम्मती के लिए कोई पहल नहीं की है. इससे लोगो मे रोष व्याप्त है.
वाशर व पाइप की नहीं हुई है आपूर्ति
पीएचइडी के कनीय अभियंता महेश्वर राम ने बताया कि विभाग द्वारा वाशर-पाइप व अन्य सामानों की आपूर्ति नहीं की गयी है. फिलवक्त खराब पाइप को बदल कर कुछ पुराने पाइप लगा कर चापाकलों को दुरुस्त किया जा रहा है. एक्सक्यूटिव इंजीनियर अनिल गुप्ता ने कहा कि नयी पाइप की आपूर्ति प्रखंडों को नहीं हुई है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola