मानो देवी का आधार कार्ड के लिए पंजीयन

गारू : प्रखंड के दुर्गम क्षेत्र डोरम गांव की 65 वर्षीय मानो देवी का आधार कार्ड बनाने के लिए मंगलवार को फोटोग्राफी की गयी. प्रखंड परिसर स्थित विप्रो कंपनी द्वारा संचालित केंद्र में पंजीयन किया गया. बीडीओ अरविंद कुमार लाल ने मानो देवी का आधार कार्ड बनाने हेतु फोटोग्राफी कर लेने की पुष्टि की है. […]
गारू : प्रखंड के दुर्गम क्षेत्र डोरम गांव की 65 वर्षीय मानो देवी का आधार कार्ड बनाने के लिए मंगलवार को फोटोग्राफी की गयी. प्रखंड परिसर स्थित विप्रो कंपनी द्वारा संचालित केंद्र में पंजीयन किया गया. बीडीओ अरविंद कुमार लाल ने मानो देवी का आधार कार्ड बनाने हेतु फोटोग्राफी कर लेने की पुष्टि की है. मालूम हो कि मानो देवी कई दिनों से आधार कार्ड बनवाने के लिए परेशान थीं.
डोरम गांव के दो युवक उन्हें टोकरी में बैठा कर 20 किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय ले आते थे. मगर प्रज्ञा केंद्र बंद रहने के कारण उनका आधार कार्ड नहीं बन पा रहा था. इस संबंध में मंगलवार को प्रभात खबर में खबर प्रकाशित हुई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




