डूबने से एक की मौत, सनहा दर्ज

चंदवा :डुमारो पंचायत के बरवाटोली (ढोटी) निवासी लाक्षो देवी एक जनवरी को ढोटी नदी पर पिक निक के दौरान नशे में पानी में गिर गयी. पति जतरू मुंडा उसे निकाल कर घर ले गया. रात होने के कारण लाक्षो का इलाज नहीं कराया जा सका. दो जनवरी की सुबह उसकी मौत हो गयी. लाक्षो देवी […]
चंदवा :डुमारो पंचायत के बरवाटोली (ढोटी) निवासी लाक्षो देवी एक जनवरी को ढोटी नदी पर पिक निक के दौरान नशे में पानी में गिर गयी. पति जतरू मुंडा उसे निकाल कर घर ले गया. रात होने के कारण लाक्षो का इलाज नहीं कराया जा सका. दो जनवरी की सुबह उसकी मौत हो गयी.
लाक्षो देवी की मौत की सूचना पुलिस को छह जनवरी को मिली. पुलिस ने परिजनों को थाना बुलाया. सात जनवरी को मृतका के पति जतरू मुंडा, देवर जितु मुंडा, भाई तेतरा मुंडा, चैतू मुंडा, लखन मुंडा, सोमरा मुंडा, दिनेश मुंडा व ढोटी के ग्रामीण थाना पहुंचे. थानेदार रविकांत प्रसाद को मामले से अवगत कराया. पुलिस सनहा दर्ज कर मामले की पड़ताल कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




