काला बिल्ला लगा कर विरोध जताया

Published at :05 Dec 2013 5:57 AM (IST)
विज्ञापन
काला बिल्ला लगा कर विरोध जताया

चंदवा : अनुसचिवीय कर्मचारी संघ (समाहरणालय संवर्ग) व राज्य स्तरीय संघर्ष समिति के तत्वावधान में 18 सूत्री मांगों के समर्थन में कर्मियों ने बुधवार को काला बिल्ला लगा कर विरोध प्रकट किया. इस बाबत स्थानीय प्रखंड सह अंचल कार्यालय में कर्मियों की बैठक हुई. अध्यक्षता राज्य संगठन सचिव अरुण गहलोत ने की. बैठक में जिलाध्यक्ष […]

विज्ञापन

चंदवा : अनुसचिवीय कर्मचारी संघ (समाहरणालय संवर्ग) व राज्य स्तरीय संघर्ष समिति के तत्वावधान में 18 सूत्री मांगों के समर्थन में कर्मियों ने बुधवार को काला बिल्ला लगा कर विरोध प्रकट किया. इस बाबत स्थानीय प्रखंड सह अंचल कार्यालय में कर्मियों की बैठक हुई. अध्यक्षता राज्य संगठन सचिव अरुण गहलोत ने की.

बैठक में जिलाध्यक्ष राम नंदन सिंह के अलावे अरविंद सिंह, विनोद राम, सच्चिदानंद कुमार, सूरज कुजूर, बसंत भगत, विजय कुमार, मो मुस्तफा, सीमा देवी समेत कई लोगों ने एकजुटता बनाये रखने का संकल्प जताया. मांगे नहीं मानी जाने पर 18 दिसंबर को समाहरणालय के समक्ष धरना व उपायुक्त को ज्ञापन सौंपने तथा 21 जनवरी से बेमियादी हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी गयी. इस बीच कार्यालय कार्य सामान्य की भांति चलता रहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola