बेतला में तीन हिरण को मार डाला

बेतला (लातेहार) : पलामू टाइगर रिजर्व के बेतला नेशनल पार्क में शिकारियों ने मंगलवार रात एक बजे तीन हिरणों को मार डाला. हिरणों को वन विभाग के अधिकारियों ने हाल ही में नगरऊंटारी के भोजपुर गढ़ निवासी दीपक प्रताप देव के यहां से मुक्त कराया था.सुरक्षा के लिए हिरणों को बेतला में रखा गया था. […]
बेतला (लातेहार) : पलामू टाइगर रिजर्व के बेतला नेशनल पार्क में शिकारियों ने मंगलवार रात एक बजे तीन हिरणों को मार डाला. हिरणों को वन विभाग के अधिकारियों ने हाल ही में नगरऊंटारी के भोजपुर गढ़ निवासी दीपक प्रताप देव के यहां से मुक्त कराया था.सुरक्षा के लिए हिरणों को बेतला में रखा गया था.
शिकारियों ने बेतला पार्क के मुख्य द्वार के पास तीनों हिरणों को टांगी से काट डाला और मांस ले गये. जब घटना हुई, दो वेतनभोगी राजमुनी भुइयां व मोहन भुइयां ड्यूटी पर थे. इसी दौरान 10-15 शिकारी आ गये. हथियार का भय दिखा कर दोनों को अपने कब्जे में ले लिया और हिरणों को मार डाला. शिकारी चले गये, तो इन्होंने रेंजर को घटना की सूचना दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




