हाइवा से कोयला ट्रांसपोर्टिंग का ग्रामीणों ने किया विरोध

Updated:
विज्ञापन

बालूमाथ : सीसीएल द्वारा संचालित मगध प्रोजेक्ट फेज-थ्री अंतर्गत चमातू गांव के विस्थापितों ने शनिवार को हाइवा से कोयला ट्रांसपोर्टिंग का विरोध किया. शनिवार को जबरन लोडर व हाइवा लेकर चमातू प्रोजेक्ट पहुंचे राजेंद्र साहू के लोगों को स्थानीय लोगों ने खदेड़ दिया. विस्थापितों ने कहा कि मगध पीओ के साथ ग्रामीणों की कई मुद्दों […]

विज्ञापन

बालूमाथ : सीसीएल द्वारा संचालित मगध प्रोजेक्ट फेज-थ्री अंतर्गत चमातू गांव के विस्थापितों ने शनिवार को हाइवा से कोयला ट्रांसपोर्टिंग का विरोध किया. शनिवार को जबरन लोडर व हाइवा लेकर चमातू प्रोजेक्ट पहुंचे राजेंद्र साहू के लोगों को स्थानीय लोगों ने खदेड़ दिया. विस्थापितों ने कहा कि मगध पीओ के साथ ग्रामीणों की कई मुद्दों पर लंबी वार्ता हुई थी.

आपके शहर में

विज्ञापन
इसके बाद ट्रक द्वारा कोयला उठाव की सहमति बनी थी. इसके बाद कांटा शुरू किया गया था. सहमति के ठीक बाद सीसीएल की मिलीभगत से हाइवा भेजकर कोयला उठाव का प्रयास किया जाने लगा. इससे लोग भड़क गये. ग्रामीणों ने सीसीएल पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें हाइवा ट्रांसपोर्टिंग रोकने पर झूठे मुकदमे में फंसा दिये जाने की धमकी दी जा रही है.
हाइवा परिचालन से स्थानीय ग्रामीणों को रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो जायेगी. वार्ता में यह तय किया गया था कि स्टॉक कोयला की क्षति को रोकने के लिये कोयला उठाव होने दिया जाये. इसे ट्रक द्वारा उठाये जाने की बात कही गयी थी, पर सीसीएल अपने वादे से मुकर गयी.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola