ePaper

15 दिनों में सेविका व सहायिका के रिक्त पदों पर बहाली करें : डीसी

Updated at : 11 Feb 2020 11:52 PM (IST)
विज्ञापन
15 दिनों में सेविका व सहायिका के रिक्त पदों पर बहाली करें : डीसी

जिला समाज कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा की लातेहार : उपायुक्त जिशान कमर की अध्यक्षता में जिला समाज कल्याण विभाग की समीक्षा की गयी. समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली. उन्होंने योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी […]

विज्ञापन

जिला समाज कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा की

लातेहार : उपायुक्त जिशान कमर की अध्यक्षता में जिला समाज कल्याण विभाग की समीक्षा की गयी. समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली. उन्होंने योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र में महिला एवं बच्चों के लिए संचालित योजनाओं का लाभ उन्हें मिलना चाहिए.
उन्होंने मुख्यमंत्री सुकन्या योजना के तहत जिले में काफी कम बच्चियों को सूचीबद्ध किये जाने पर नाराजगी व्यक्त की. जिले के सभी कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय व झारखंड आवासीय विद्यालय में अध्ययनरत बालिकाओं को सूचीबद्ध कर योजना का लाभ देना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.
उन्होंने 15 दिनों के अंदर आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त सेविका एवं सहायिका के पद पर बहाली सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी छठु विजय सिंह, सीएस डा एसपी शर्मा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी प्रीति सिन्हा, एडीएफ राहुल रमण, प्रीति कुमारी व विकास कुमार समेत सभी सीडीपीओ एवं महिला पर्यवेक्षक उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola