छापामारी में 150 लीटर अवैध देशी शराब जब्त
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Dec 2019 1:08 AM
लातेहार : उत्पाद अधीक्षक शिव प्रसाद साहू के निर्देश पर अवैध शराब बनानेवाले भठ्ठों में छापामारी अभियान चलाया गया. इस दौरान सदर थाना क्षेत्र के कुसमाटांड़ ग्राम में उत्पाद अवर निरीक्षक (इएसआई) त्रिपुरारी कुमार के नेतृत्व में छापामारी की गयी. छापामारी के क्रम में गांव अरुण उरांव के घर में 150 लीटर अवैध देशी शराब […]
लातेहार : उत्पाद अधीक्षक शिव प्रसाद साहू के निर्देश पर अवैध शराब बनानेवाले भठ्ठों में छापामारी अभियान चलाया गया. इस दौरान सदर थाना क्षेत्र के कुसमाटांड़ ग्राम में उत्पाद अवर निरीक्षक (इएसआई) त्रिपुरारी कुमार के नेतृत्व में छापामारी की गयी. छापामारी के क्रम में गांव अरुण उरांव के घर में 150 लीटर अवैध देशी शराब एवं जावा महुआ बरामद किया गया.
हालांकि छापामारी की सूचना मिलने पर अरुण उरांव वहां से भागने में सफल रहा. उत्पाद अधीक्षक श्री साहू ने बताया कि जब्त शराब व जावा महुआ को नष्ट कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि अवैध देशी शराब की चुलाई करनेवाले एवं इसकी बिक्री करनेवाले भठ्ठियों में लगातार छापामारी की जायेगी. ज्ञात हो कि प्रभात खबर ने विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद क्षेत्र अवैध देशी शराब बनाने एवं धड़ल्ले से बिक्री किये जाने की खबर गत दिनों प्रमुखता से प्रकाशित की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










