बालूमाथ : लातेहार में तीन बाइक से 6,97,340 रुपये बरामद

Updated:
विज्ञापन

बालूमाथ/बारियातू : विधानसभा चुनाव को लेकर बालूमाथ व लातेहार में वाहन चेकिंग अभियान के दौरान तीन अलग-अलग बाइक से कुल ₹6,97,340 रुपये नकद बरामद किये हैं. सोमवार को बालूमाथ एसडीपीओ रणवीर सिंह ने बताया कि बारियातू स्थित गोनिया जांच केंद्र में बाइक सवार के पास से ₹4,76,000 रुपये बरामद किये गये. उक्त राशि अजय वर्मा […]

विज्ञापन

बालूमाथ/बारियातू : विधानसभा चुनाव को लेकर बालूमाथ व लातेहार में वाहन चेकिंग अभियान के दौरान तीन अलग-अलग बाइक से कुल ₹6,97,340 रुपये नकद बरामद किये हैं. सोमवार को बालूमाथ एसडीपीओ रणवीर सिंह ने बताया कि बारियातू स्थित गोनिया जांच केंद्र में बाइक सवार के पास से ₹4,76,000 रुपये बरामद किये गये. उक्त राशि अजय वर्मा (रांची) व संदीप प्रसाद गुप्ता (शेरेगड़ा, बालूमाथ) से बरामद की गयी है. लातेहार में पापीन कुमार सिंह की बाइक से ₹95,790 रुपये बरामद किये गये है. कीनामाड़ के पास से बाइक की डिक्की से 1,25,550 रुपये बरामद किये गये.

आपके शहर में

विज्ञापन

नावाडीह : 1.25 लाख रुपये जब्त

आहारडीह मोड़ के पास चेकिंग के दौरान दो बाइक की डिक्की से एक लाख 25 हजार बरामद किये गये.

पंचेत में कार से एक लाख 72 हजार मिले : पंचेत. पंचेत ओपी क्षेत्र के पंचेत-नितुरिया चेकपोस्ट पर वाहन चेकिंग के दौरान सोमवार की शाम छह बजे एसएसटी टू टीम ने कार से एक लाख 72 हजार नकद जब्त किया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola