खुलेआम हो रही शराब की बिक्री
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Nov 2019 12:23 AM
हेरहंज : प्रखंड क्षेत्र में लगनेवाले साप्ताहिक हाट में इन दिनों अवैध शराब का धंधा काफी फल-फूल रहा है. नवादा बाजार, हेरहंज, जानी, बरहमोरिया, केडू व सेरेनदाग में लगनेवाले बाजार में खुलेआम देशी शराब की बिक्री की जा रही है. प्रशासनिक कार्रवाई नहीं होने से अवैध कार्य करनेवालों का मनोबल बढ़ गया है. हालांकि अयोध्या […]
हेरहंज : प्रखंड क्षेत्र में लगनेवाले साप्ताहिक हाट में इन दिनों अवैध शराब का धंधा काफी फल-फूल रहा है. नवादा बाजार, हेरहंज, जानी, बरहमोरिया, केडू व सेरेनदाग में लगनेवाले बाजार में खुलेआम देशी शराब की बिक्री की जा रही है. प्रशासनिक कार्रवाई नहीं होने से अवैध कार्य करनेवालों का मनोबल बढ़ गया है.
हालांकि अयोध्या मामले को लेकर थाना परिसर में बुलायी गयी शांति समिति की बैठक में बालूमाथ एसडीपीओ रणवीर सिंह ने थाना के एसआइ व एएसआइ को निर्देश दिया था कि साप्ताहिक हाट-बाजार में किसी भी कीमत पर शराब की अवैध बिक्री ना हो. हड़िया व महुआ शराब की बिक्री बंद करने के लिए पोस्टर चिपका कर ग्रामीणों को जानकारी दी जाये.
किसी भी कीमत पर साप्ताहिक हाट-बाजार में शराब न बेचे जाये. यह सख्त मना है. बैठक के बाद नवादा व हेरहंज में हाट-बाजार भी लगाये गये. उच्चाधिकारियों के आदेश का पालन नहीं किया गया. प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर आमजन में चर्चा आम हो गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










