अधेड़ और महिला के बीच थी कई सालों से नाजायज संबंध, ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ा और…

Updated:
विज्ञापन

लातेहार : सदर थाना क्षेत्र के डुरुआ ग्राम कुकुरटंगी मुहल्ला में मंगलवार आधी रात को अधेड़ और एक महिला को अवैध संबंध रखने के आरोप में ग्रामीणों ने बंधक बना लिया. लेकिन बुधवार की सुबह पुलिस गांव में पहुंची और दोनों को मुक्त कराकर थाना ले गयी. जानकारी के अनुसार दोनों विवाहित हैं और दोनों […]

विज्ञापन

लातेहार : सदर थाना क्षेत्र के डुरुआ ग्राम कुकुरटंगी मुहल्ला में मंगलवार आधी रात को अधेड़ और एक महिला को अवैध संबंध रखने के आरोप में ग्रामीणों ने बंधक बना लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

लेकिन बुधवार की सुबह पुलिस गांव में पहुंची और दोनों को मुक्त कराकर थाना ले गयी. जानकारी के अनुसार दोनों विवाहित हैं और दोनों के बीच विगत कई वर्षों से नाजायज संबंध था.

दोनों को समाज के लोगों ने कई बार चेतावनी भी दिया था, लेकिन वे अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे थे. मंगलवार को आधी रात में गांव के लोगों ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया.

ग्रामीणों ने रात में ही दोनों को रस्सी से बांध दिया. बुधवार की सुबह दोनों के चेहरे पर चूना पोत दिया. लोग उन्हें गांव में घुमाने की तैयारी कर रहे थे कि इतने में किसी ने पुलिस को सूचना दे दी. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वीरेंद्र राम ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम गांव पहुंची और दोनों को ग्रामीणों के चंगुल से मुक्त कर थाना ले आयी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola