मालगाड़ी से युवक का हाथ-पैर कटा
बरवाडीह : रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर मालगाड़ी की चपेट में आने से एक युवक का दोनों पांव औऱ दाहिना हाथ कट गया. वहीं युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है. बताया जाता है कि सोमवार को दोपहर के बाद रेल लाइन पार करने के दौरान यह घटना घटी. रेलवे स्टेशन पर […]
बरवाडीह : रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर मालगाड़ी की चपेट में आने से एक युवक का दोनों पांव औऱ दाहिना हाथ कट गया. वहीं युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है.
आपके शहर में
बताया जाता है कि सोमवार को दोपहर के बाद रेल लाइन पार करने के दौरान यह घटना घटी. रेलवे स्टेशन पर युवक का हाथ और पैर कटने की सूचना पर रेलवे चिकित्सा अधिकारी डॉ केएस लाल दलबल के साथ पहुंचे और घायल युवक का इलाज किया. बरवाडीह में प्राथमिक इलाज के बाद युवक की स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया है. घायल युवक यूपी के रेनूकुट का रहने वाला बताया जाता है. उसकी पहचान नहीं हो पायी है और वह कुछ भी बताने में असमर्थ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए