तीन सड़क दुर्घटनाओं में पांच घायल

Updated:
विज्ञापन

महुआडांड़ : थाना क्षेत्र में एक ही दिन हुई तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटना में कुल पांच लोग घायल हो गये. चार लोगों को बेहतर उपचार के लिए रेफर किया गया. पहली घटना चटकपूर रोड ग्राम हामी की है. यहां एक स्कूटी में सवार अभय नगेसिया (ओरसापाट) ने डेनी देवी (चटकपुर) को टक्कर मारकर घायल किया. […]

विज्ञापन

महुआडांड़ : थाना क्षेत्र में एक ही दिन हुई तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटना में कुल पांच लोग घायल हो गये. चार लोगों को बेहतर उपचार के लिए रेफर किया गया. पहली घटना चटकपूर रोड ग्राम हामी की है. यहां एक स्कूटी में सवार अभय नगेसिया (ओरसापाट) ने डेनी देवी (चटकपुर) को टक्कर मारकर घायल किया. दूसरी घटना मेदनीनगर रोड के जाता मोड़ ग्राम चेतमा के पास हुई.

आपके शहर में

विज्ञापन

मोटरसाइकिल पर सवार होकर महुआडांड़ के चौकीदार बिंदेश्वर नायक अपनी पत्नी के साथ रिश्तेदारी में जा रहे थे. विपरीत दिशा से आ रहे एक टेंपो ने उन्हें टक्कर मार दी. इसमें वे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये. उन्हें प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया. वहीं तीसरी सड़क दुर्घटना कुरूंद घाटी की है.

महुआडांड़ में सोमवार बाजार को लेकर सवारी टेंपो गाड़ी कुरूंद घाटी होते हुए चापीपाट जा रहा था. इसी क्रम में नेतरहाट की ओर से आ रही एक स्कॉर्पियो ( जेएच-01 बीएन- 7680) ने टेंपो को टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में टेंपो में सवार मेरी रोश खलखो (पकरीपाट) एवं रीता सारस (चोरमुंडा) को गंभीर चोट आयी है. रीता सारस को बेहतर उपचार के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया. घटना के बाद स्कॉर्पियो का चालक फरार हो गया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola