Latehar News: बाबा श्याम के दरबार में लगेगा बरवाडीह के श्रद्धालुओं का हाजिरी, राजस्थान के लिए जत्था रवाना

Updated:
विज्ञापन

उपस्थित श्रद्धालु | Prabhat Khabar Network

बरवाडीह से श्रद्धालुओं का एक जत्था राजस्थान स्थित खाटू श्याम मंदिर के लिए रवाना हुआ। भक्तों ने यात्रा की सफलता और क्षेत्र में सुख-शांति के लिए विशेष प्रार्थना की।

विज्ञापन

बरवाडीह,लातेहार : राजस्थान के प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर में बाबा श्याम के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए बरवाडीह प्रखंड से श्रद्धालुओं का एक जत्था सड़क मार्ग से राजस्थान के लिए रवाना हुआ. श्रद्धालुओं के दल का नेतृत्व अवनीश गुप्ता ने किया. यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

धार्मिक स्थलों पर की पूजा-अर्चना

खाटू श्याम के लिए रवाना होने से पूर्व श्रद्धालुओं ने प्रखंड मुख्यालय स्थित आदिशक्ति महावीर मंदिर समिति सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर विधिवत पूजा-अर्चना की. इस दौरान श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम से यात्रा के सफल, सुरक्षित एवं सुखद होने की कामना की. साथ ही परिवार एवं क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की.

पूजा-अर्चना के दौरान श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के जयकारे लगाये, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया. जत्थे में निकी गुप्ता, आयुष गुप्ता, अमन गुप्ता, अनु देवी, माही गुप्ता, अदिति गुप्ता और रंजीत यादव समेत कई श्रद्धालु शामिल थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola