महुआटांड़ : झुमरा में नक्सलियों का बंकर ध्वस्त, विस्फोटक बरामद
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
महुआटांड़ : झुमरा पहाड़ क्षेत्र में नक्सलियों की टोह ले रहे सीआरपीएफ 26वीं बटालियन और जिला पुलिस बल के जवानों को शनिवार को बड़ी कामयाबी मिली. असनापानी गांव के समीप जंगल में नक्सलियों का एक बंकर जवानों ने ध्वस्त कर दिया. बंकर से हथियारों व विस्फोटकों का जखीरा भी बरामद किया गया. इसमें बंदूक व […]
विज्ञापन
महुआटांड़ : झुमरा पहाड़ क्षेत्र में नक्सलियों की टोह ले रहे सीआरपीएफ 26वीं बटालियन और जिला पुलिस बल के जवानों को शनिवार को बड़ी कामयाबी मिली. असनापानी गांव के समीप जंगल में नक्सलियों का एक बंकर जवानों ने ध्वस्त कर दिया. बंकर से हथियारों व विस्फोटकों का जखीरा भी बरामद किया गया.
आपके शहर में
विज्ञापन
इसमें बंदूक व कार्बाइन, दर्जनों जिंदा कारतूस, डेटोनेटर और दर्जनों जिलेटिन छड़ें शामिल हैं. अभियान में लगी टीम में सीआरपीएफ 26वीं बटालियन रहावन के एसी सिद्धार्थ कुमार गौतम समेत अन्य जवान शामिल थे. एएसपी अभियान उमेश कुमार ने इसकी पुष्टि की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन