कोडरमा: 15 से 29 साल के युवाओं के लिए मौका, क्विज से दिल्ली तक पहुंचेगा आपका हुनर और विचार

Updated:
विज्ञापन

प्रेस वार्ता | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कोडरमा के युवाओं के लिए राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर आया है. 'माई भारत' द्वारा आयोजित विकसित भारत क्विज और निबंध प्रतियोगिता में भाग लें.

विज्ञापन

कोडरमा. जिले के युवाओं को अपनी प्रतिभा, विचार और नेतृत्व क्षमता को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा. भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा युवा भारत (माय भारत), कोडरमा की ओर से विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2027 (वीबीवाइएलडी-2027) की शुरुआत की गयी है. इसके प्रथम चरण में विकसित भारत क्विज का आयोजन किया जा रहा है. 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा 30 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन क्विज में हिस्सा ले सकते हैं.

विज्ञापन

जिला युवा अधिकारी रुद्र शेखर ने मंगलवार को आयोजित प्रेसवार्ता में युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में क्विज में शामिल होने की अपील की. उन्होंने बताया कि युवा विभिन्न भाषाओं में व्यक्तिगत रूप से ऑनलाइन क्विज में भाग ले सकते हैं. इसका उद्देश्य युवाओं के विचार, प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता की पहचान कर उन्हें राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ना है.

क्विज के बाद निबंध चैलेंज में मिलेगा मौका

विकसित भारत क्विज के प्रथम चरण में चयनित प्रतिभागियों को 500 शब्दों के विकसित भारत निबंध चैलेंज में शामिल होने का अवसर मिलेगा. इसके बाद चयन प्रक्रिया जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ेगी. जिला स्तर पर चयनित प्रतिभागियों में से शीर्ष दो को राज्य स्तर की प्रक्रिया के लिए भेजा जायेगा. बेहतर प्रदर्शन करने वाले युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर अपने विचार रखने का अवसर मिलेगा.

राष्ट्रीय स्तर पर विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2027 का आयोजन 10 से 12 जनवरी 2027 तक भारत मंडपम, दिल्ली में प्रस्तावित है. चयनित युवा विशेषज्ञों, केंद्रीय सचिवों और केंद्रीय मंत्रियों के समक्ष अपने विचार रख सकेंगे. कुछ प्रतिभागियों को प्रधानमंत्री के समक्ष भी अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर मिल सकता है.

केंद्र के एपीएस नैयर परवेज ने बताया कि माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण कराने वाले युवा इस क्विज में शामिल हो सकते हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola